दोस्तों ये ब्लॉग मेरी लिखी हुई शायरी और नज़्मों का एक संग्रह है। मैं मुख़्तार के नाम से अपनी शायरी लिखता हूँ, यहाँ इस ब्लॉग पर मेरी लिखी हुई शायरी है आप सभी पढ़े और ग़र अच्छी लगे तो हौसला बढ़ाये और कुछ कमी हो तो इत्तला जरूर करे।
आपका
Alok Dixit 'मुख़्तार'
Search This Blog
मेरे दिल का चोर- My heart's thief
"वो सावन की बारिश और बारिश का पानी, वो पानी में लिखी तेरी मेरी कहानी। वो बारिश में भीगा हुआ तेरा बदन, जैसे मंद मंद हो महकता चन्दन। वो बूंदो की ठंडक और चाहत की गर्मी, वो तेरे लबों की खुशबू और उनकी नरमी। वो बदलता मौसम और बादलो का ज़ोर, वो जो तुझे छूकर हवायें बहती थी मेरी ओर। वो जो खुशबू थी तेरी मेरे चारों ओर, वो बारिश में भीगा था मेरे दिल का चोर।" - Alok Dixit 'मुख़्तार'
क्या कहूँ मैं तुझे क्या लिखूँ मैं तुझे, कौनसी बात से ये कहूँ मैं तुझे, शुक्रिया है तुझे शुक्रिया - २ मेरी ज़िंदगी मैं आने का, इसको हसीं बनाने का, शुक्रिया है तुझे शुक्रिया - २ दिल में मेरे बस जाने का, धड़कन मेरी बन जाने का, शुक्रिया है तुझे शुक्रिया - २ मुझको यूँ हसाने का, सताने का रुलाने का, शुक्रिया है तुझे शुक्रिया - २ मुझे इतना ख़ास बनाने का, दिल में तेरे सजाने का, शुक्रिया है तुझे शुक्रिया - २ -Alok Dixit 'मुख़्तार'
"The day you will think of me, the day you will think of us. The day you will live for me, the day you will breathe for us. I will be yours & you will be mine, It will be love pure & divine." -Alok Dixit 'मुख़्तार' 28/01/2009
"बहुत बदलना पड़ेगा ख़ुद को तेरे पैमानों के मुताबिक़ , सोचता हूँ के तुझे पाने का ख्याल ही बदल देता हूँ। किसी एक इंसान को पाना इतना भी नहीं है जरुरी , जिसके चलते अपनी ही शख्सियत से बन जाए दूरी। मैं मुक़्क़म्मल हूँ क्यूंकि मुझे उस अज़ीम खुदा ने बनाया है , यह मोहब्बत की जरुरत का इल्म तो इस ज़माने ने जगाया है। गर ताल्लुकात मुफीद हो तो रिश्ते भी है और जज्बात के नाते भी , मैंने देखा है लोगो को अपनी जरुरत की चलते सजदे में सर झुकाते भी। यहाँ कोई किसी का हमसफ़र नहीं ना किसी को किसी का इंतज़ार , एक दरियाँ सी है ये ज़िन्दगी और सबको जाना है उस पार।" -Alok Dixit ' मुख़्तार'
Comments
Post a Comment