Skip to main content

My Poetry - 3


मेरा शायरी संग्रह - 3

My Poetry Collection - 3

----------------------------------

"बेनतीजा नहीं जाती किसी की मेहनत कभी,
कामयाबी मिले न मिले सबक मिल ही जाता है।"
-Alok Dixit 'मुख़्तार'
----------------------------------
--------------------------------------------------
"एक दरिया हूँ मैं हर पल बहता रहता हूँ,
           हर मोड़ पर मैं अपनी कहानी कहता हूँ।
जो भी सुनता है तसल्ली से उसको सुनाता हूँ,
           वरना कइयों को लगता है के मैं सिर्फ शोर मचाता हूँ।"
-Alok Dixit 'मुख़्तार'
--------------------------------------------------
---------------------------------------------
#approach matters my friend...
"इंसान की तालीम बड़ी हो ना हो, ताल्लुकात बड़े होने चाहिए।"
-Alok Dixit 'मुख़्तार'
---------------------------------------------
-------------------------------------------------
"सबके मुताबिक़ जीते जीते मैं अपना खुद का अंदाज़ भुला बैठा,
बैठकर खामोशी से सुनता रहा सबकी और अपनी आवाज़ भुला बैठा।"
-Alok Dixit 'मुख़्तार'
-------------------------------------------------
-----------------------------------------
"मैंने देखा है झूठ को लबों पे हँसते मुस्कुराते कहकहे लगाते,
सच किसी का भी हो वो उसकी निगाहों में बस खामोश रहता है।" 
Alok Dixit 'मुख़्तार'
-----------------------------------------


Comments

Popular posts from this blog

Shukriya

क्या कहूँ मैं तुझे क्या लिखूँ  मैं तुझे, कौनसी बात से ये कहूँ मैं तुझे, शुक्रिया है तुझे शुक्रिया - २ मेरी ज़िंदगी मैं आने का, इसको हसीं बनाने का, शुक्रिया है तुझे शुक्रिया - २ दिल में  मेरे बस जाने का, धड़कन मेरी बन जाने का, शुक्रिया है तुझे शुक्रिया - २ मुझको यूँ हसाने का, सताने का रुलाने का, शुक्रिया है तुझे शुक्रिया - २ मुझे इतना ख़ास बनाने का, दिल में तेरे सजाने का, शुक्रिया है तुझे शुक्रिया - २ -Alok Dixit  'मुख़्तार'

Love - Pure & Divine

"The day you will think of me,  the day you will think of us.  The day you will live for me,  the day you will breathe for us.  I will be yours & you will be mine,  It will be love pure & divine."       -Alok Dixit 'मुख़्तार'        28/01/2009

Love, is it needed??

"बहुत बदलना पड़ेगा ख़ुद को तेरे पैमानों के मुताबिक़ ,  सोचता हूँ के तुझे पाने का ख्याल ही बदल देता हूँ। किसी एक इंसान को पाना इतना भी नहीं है जरुरी , जिसके चलते अपनी ही शख्सियत से बन जाए दूरी। मैं मुक़्क़म्मल हूँ क्यूंकि मुझे उस अज़ीम खुदा ने बनाया है , यह मोहब्बत की जरुरत का इल्म तो इस ज़माने ने जगाया है। गर ताल्लुकात मुफीद हो तो रिश्ते भी है और जज्बात के नाते भी , मैंने देखा है लोगो को अपनी जरुरत की चलते सजदे में सर झुकाते भी। यहाँ कोई किसी का हमसफ़र नहीं ना किसी को किसी का इंतज़ार , एक दरियाँ सी है ये ज़िन्दगी और सबको जाना है उस पार।" -Alok Dixit ' मुख़्तार'